श्योपुर: बीएलओ ड्यूटी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का इनकार, परियोजना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। शहर के ब्लाॅक काॅलोनी में स्थित महिला बाल विकास के परियोजना कार्यालय पर बुधवार को शाम 4 बजे आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन परियोजना अधिकारी पवनजीत अरोरा को सौंपा हैं जिसमें मांग की गई है कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखा जाये।