बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बायपास चौराहा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल, तीनों को रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में गुरुवार को करीब 3:00 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवकुमार उम्र 18 वर्ष, पप्पू उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी मोहल्ला पैगंबरपुर कस्बा बिंदकी तथा मानस उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बहरौली कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीनों को रेफर किया गया।