पोहरी: परिच्छा में करंट से 5 लोग घायल होने पर आदिवासियों ने किया चक्काजाम, विधायक व पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया
Pohri, Shivpuri | Oct 18, 2026 पोहरी थाना क्षेत्र के परिच्छा में शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बिजली के दो खंभे टूट गए। बिजली के तार सड़क किनारे बनी झोपड़ियों के पास जा गिरे, हादसे में महिला-बच्चों समेत 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज आदिवासी परिवारों ने रविवार सुबह 11 बजे शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।