हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के गोलूवाला में एक्सयूवी सवार तीन युवकों से 40 लाख रुपए का हेरोइन चिट्टा नशा बरामद, तीनों का मंजूर हुआ रिमांड
हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सयूवी गाड़ी सवार तीन युवकों को 40 लाख रुपए के हेरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल को सुपुर्द की गई है। टाउन पुलिस ने आरोपियों का कोर्ट से PC रिमांड मंजूर करवाया है।