अशोकनगर जिले के शंकरपुर गांव निवासी एक 22 वर्षीय महिला केशो बाई पत्नी शिशुपाल आदिवासी ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। महिला ने बुधवार रात 10 बजे कीटनाशक दवा का सेवन किया था। कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी तब उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज जारी है।