सामरी कुसमी: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत
कुसमी सामरी बुधवार चांदों थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल से चांदों की ओर जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन को ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।