नौतन: नौतन पुलिस ने तीन धंधेबाज़ व दो पियक्कड़ सहित पांच को किया गिरफ्तार, आधा दर्जन गांवों में छापामारी अभियान चलाया
नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में शराब धंधेबाजों के खिलाफ गुरुवार की सुबह करीब 7:00 बजे से छापेमारी अभियान चलाया। वहीं पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब को जब्त कर तीन धंधेबाज व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में खाप टोला गांव के भीम कुमार यादव,मड़ुआहां के बिहारी नट व दक्षिण तेल्हुआ के गुड्डू यादव का नाम शामिल हैं।