नौतन: नौतन पुलिस ने शराब और बाइक जब्त की, धंधेबाज फरार, पुलिस कर रही है पहचान
नौतन पुलिस ने शिवराजपुर चंपारण तटबंध से एक बाइक व तीस लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है।वहीं पुलिस को आता देख धंधेबाज बाइक व शराब छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार के तड़के सुबह करीब 5:00 बजे गुप्त सूचना पर पुलिस ने शिवराजपुर में छापेमारी अभियान चलाया।जहां दियरा से शराब की खेप लेकर आ रहे एक धंधेबाज का पिछा चंपारण तटबंध पर किया।