नौतन: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की
आज दिनांक 17 अक्टूबर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, इस दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है, उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिनों बिहार के सिवान में नकली शराब पीने के बाद कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।