नौतन स्थानीय पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इमरान आलम कोतराहां पंचायत के रामनगर बैरिया निवासी बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार के सुबह करीब 11:00 प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस मामले में झखरा गांव के राजू कुमार चौधरी ने थाने पर आवेदन देकर कांड अंकित कराया है।