नौतन: नौतन सीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर दाखिल-खारीज व आधार सीडिंग पर ध्यान देने के निर्देश दिए
नौतन अंचल कार्यालय में बुधवार के दोपहर 3:00 बजे अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा के नेतृत्व में राज्स्व कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान सीओ ने राज्स्व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में रहेंगे।इसमें किसी प्रकार की कोताही नहि चलेगी।