डुमरांव: डुमरांव में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर सतर्क रहने की अपील, एसपी ने अफवाहों से बचने का दिया संदेश
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2026 डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बच्चा चोरी की अफवाहों और शिकायतों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। एसपी ने शनिवार की शाम करीब 6 बजे कहा कि ऐसी किसी भी स्थिति में लोग कानून को अपने हाथ में न लें और किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।