सुनेल: कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने ध्वनि प्रदूषण करते एक लोडिंग वाहन के चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उपकरण जब्त
सुनेल कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने मंगलवार को एक लोडिंग वाहन चालक को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हरनावदा निवासी आरिफ उसके लोडिंग वाहन में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके वाहन में उपकरणों को जब्त कर मामला दर्ज किया है।