सुनेल: कस्बे के अस्पताल के सामने ध्वनि प्रदूषण करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार,उपकरण जप्त
Sunel, Jhalawar | May 29, 2024 सुनेल के अस्पताल के सामने बुधवार को ध्वनि प्रदूषण करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।ट्रैक्टर चालक लोकेंद्र उसके ट्रैक्टर में लगे टेपरिकार्डर को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर उसके ट्रैक्टर में लगे टेप रिकॉर्डर सहित उपकरणों को जब्त किया है।