सुनेल: उन्हेल में सट्टे की खाईवाली करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार,5250 रुपये जब्त
सुनेल थाना क्षेत्र के उन्हेल गांव में पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को धनराज उन्हेल गांव में सट्टे की खाईवाली कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5250 सट्टा राशि व सट्टा उपकरण जप्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।