सुनेल: कस्बे में मनाई गई माता अहिल्याबाई की जयंती
सुनेल में विहिप एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आज शाम को अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती मनाई गई।जिसमें चित्तौड प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख राहुल राठौर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बालचंद आर्यवीर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया।इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओ ने बताया कि मां अहिल्या देवी ने लोक कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला।