सुनेल: कुंडला प्रताप गांव के पास पिछले चार दिनों से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
Sunel, Jhalawar | May 30, 2024 सुनेल क्षेत्र के कुंडला प्रताप गांव के पास पिछले 4 दिनों पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है।जिससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है।ग्रामीणों ने बताया है कि कुंडला प्रताप गांव से करीब 1 किलोमीटर पहले पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।पानी व्यर्थ बहाने से उनके नलों में भी काफी कम पानी आ रहा है।