श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
श्रीनगर पुलिस ने रविवार को एक बजे छापामारी अभियान चलाकर मध निषेध अधिनियम मामले में फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय महेंद्र ऋषि के पुत्र जितेन ऋषि के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मध निषेध अधिनियम के तहत दर्ज थाना कांड संख्या 77/26 में जितेन ऋषि फरार चल रहा था।