गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ₹5 लाख मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
रजपुरा थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पांच लाख रुपये मांगने के मामले में वांछित आरोपी श्रीपाल निवासी चिनकटी, थाना कैलादेवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को हिरौनी-भिरावटी मार्ग के तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार देवपुरा निवासी होराम सिंह ने 20 अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया था।