गुमला: लंबे समय से फरार घोषित अपराधी जितेंद्र साहू के खिलाफ रेड वारंट जारी करने का निर्देश
Gumla, Gumla | Aug 21, 2026 लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले आरोपित जितेंद्र साहू के खिलाफ गुमला की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। सेशन ट्रायल केस की सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश-3 भूपेश कुमार की अदालत ने खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के बाकसपुर निवासी जितेंद्र साहू को घोषित अपराधी करार दिया है। अदालत ने उसके खिलाफ रेड परमानेंट वारंट जारी करने का निर्देश दिया है।