नगर नौसा: नगरनौसा थाना क्षेत्र के खिरूबिगहा गांव में पूर्व विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, तीन घायल
पड़ोसी से पूर्व विवाद में मारपीट, तीन घायल नगरनौसा। नगरनौसा थाना क्षेत्र के खिरूबिगहा गांव में पड़ोसी से पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रामशरण गुप्त के 50 वर्षीय पुत्र मिथिलेश प्रसाद, बुधन प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी और उनकी पुत्री विमल कुमारी के रूप में हुई है।