मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी का भव्य स्वागत और प्रदेश के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर सुरेश सम्राट जी का हुआ सम्मान, बैठक भी संपन्न
ग्वालियर। प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकारों का संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया ग्वालियर आए प्रेस क्लब के कार्यक्रम के बाद वो सीधे होटल प्रहलाद इन में होने बाली ग्वालियर जिला इकाई द्वारा आयोजित संगठन की बैठक में मुख्य रूप से पहुंचे जहां श्री शलभ भदौरिया जी का ग्वालियर जिला इकाई के अध्यक्ष शाहनवाज खान, महासचिव देव करण राजपूत, सचिव सोमेश शर्मा, राघव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया जिसके बाद शहर के वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर सुरेश सम्राट का भी स्वागत किया स्वागत कि इस कड़ी में प्रदेश के पदाधिकारियों जिनमें वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप मांडरे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे, प्रवीण मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष चंबल संभाग सतेंद्र सिंह, पूर्व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कविता मंडरे,ग्वालियर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र इंगले, संभागीय महासचिव अशोक पाल, मुरैना जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा आदि का स्वागत किया गया। जिसके बाद संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान भारी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे, और अंत में श्री शलभ भदौरिया जी को विशेष स्मृति चिन्ह प्रहलाद मानव सेवा संस्थान के संयोजक समाजसेवी शिवराज सिंह सिकरवार एवं मौजूद पत्रकार साथियों ने प्रदान किया।
#gwaliornews #newsimpact
#mpwju #journalistunion
Shalabh Bhadoria