शीतला मंदिर हादसे पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले—आखिर कलेक्टर-SP पर कार्रवाई क्यों नहीं?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर पहुंचकर शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने सवाल उठाया कि मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच ट्रक कैसे पहुंचा और इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय क्यों नहीं हुई। पटवारी ने घायलों के इलाज में कथित लापरवाही पर भी सरकार को घेरा। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बिजली बिल और 2020 के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर निशाना साधा, वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत पर बेरोजगारी, महंगाई और देश के अन्य मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। पटवारी ने कहा कि सरकार को केवल संवेदनाएं जताने के बजाय पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।