ग्वालियर में दशहरा मिलन समारोह के दौरान शस्त्र पूजन, सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग… पूजन या शक्ति प्रदर्शन?
ग्वालियर। विजयादशमी के अवसर पर ग्वालियर में राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन भारत के संस्थापक एवं श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा अखंड भारत के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह राजावत और उनकी टीम द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और शस्त्रों के साथ शस्त्र पूजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संत कृपाल सिंह महाराज उपस्थित रहे। वहीं मंचासीन अतिथियों में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, सुरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शस्त्रों का पूजन आकर्षण का केंद्र रहा। दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। हालांकि, समारोह में शस्त्रों की बड़ी संख्या और लोगों की मौजूदगी ने एक सवाल भी खड़ा किया है।
आखिर यह आयोजन केवल दशहरा मिलन और परंपरागत शस्त्र पूजन तक सीमित था, या इसके जरिए संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन भी किया गया?
फिलहाल, यह सवाल चर्चा का विषय है। कार्यक्रम के वास्तविक उद्देश्य को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए आयोजकों का पक्ष और आयोजन की परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण होंगी।
पोरसा लाइव | खबर वही, जो आपके आसपास की हो।
Dharmendra Singh