जमुई: UP के युवक ने जमुई में फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव से बदबू उठने पर घटना की जानकारी हुई, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा में मंगलवार की शाम 5:00 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, लोगों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान के बंद कमरे से युवक का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी फौरन मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़कर युवक के शव को कमरे से बाहर निकाला गया