बहराइच: बहराइच जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान हुई मौत, जेल अधीक्षक ने दी जानकारी
बहराइच जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि विचाराधीन बंदी हरदी थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा गाँव का रहने वाला है। जो गैर इरादतन हत्या मामले में जिला कारागार में निरोध था। जिसकी बीती देर रात्रि को हालत बिगड़ी उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।