बहराइच: खपरा चौकी के पास बाइक से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरा चौकी के पास बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक से गिरकर युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।