बहराइच: गुल्लाबीर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, 50 हजार की आबादी का आवागमन होगा सुगम
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गुल्लाबीर मंदिर पौराणिक महत्व रखता है। इसी के साथ दरगाह शरीफ का भी यह प्रमुख मार्ग है। यहां रिसिया बहराइच रेलवे लाइन गुजरती है इससे लगभग 50 हज़ार की आबादी को समस्या होती है। इसे लेकर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण करवाया जा रहा है। शुक्रवार को सुपरवाइजर ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।