बहराइच: बनघुसरी इलाके के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, पति की हुई मौत व पत्नी हुई घायल
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनघुसरी इलाके में बाइक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर सर्वजीत को बहराइच अस्पताल लेकर आए। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जा रहा है।