बहराइच: जनपद में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए
बहराइच शहर सहित जनपद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया गया। शुक्रवार को होली का पर्व व जुमे की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। प्रशासन की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों ने परंपरागत तरीके से होली मनाई।