बहराइच: थानईया जंगल में बकरियों के लिए पत्तियां लेने गए युवक की पेड़ से गिरकर हुई मौत
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र के थानईया जंगल में पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पुलिस जांच में जुट गई। परिजनों ने बताया कि युवक बकरियों के लिए पत्ती लेने गया था।