सिमडेगा: आगामी गर्मियों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए बैठक हुई
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को 1 बजे आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में पेयजल की समस्या के निष्पादन से संबंधित कार्ययोजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया। बैठक में नगर क्षेत्र अंतर्गत पानी से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नगर परिषद् प्रशासक पदाधिकारी ने बताया कि 640 चपाकल है जिसमें 625 चपाकल चालू है।