सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा ने नियुक्त किए विधायक प्रतिनिधि, कई नए और कई पुराने चेहरे शामिल
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने बुधवार को 4 बजे अपने प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए सूची जारी की है। साथ ही विधायक प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न विभागों का बंटवारा करते हुए अपने जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया है। विधायक द्वारा नियुक्त किए गए विधायक प्रतिनिधियों की सूची में कई पुराने चेहरे को ही शामिल किया गया है।