पीरटांड: पीरटांड़ के हरलाडीह के पास मंगलवार देर शाम चलती कार में लगी आग
पीरटांड़ के हरलाडीह के पास मंगलवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई।घटना से अफरा तफरी मच गई।आग की लपटे इतनी तेज थी कि आस पास के इलाके में आग की लपटें उठने लगी। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुवा बताया गया हरलाडीह के पास देर शाम चलती कार में अचानक आग लगने के बाद आनन फानन में कार में सवार लोग उतर कर भागे।जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नही घटी।