पीरटांड: मधुबन में पारस विद्या योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित
जैन तीर्थ स्थल मधुबन के उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन में रविवार को पारस विद्या योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में संस्थान के प्रबंधक सुजीत सिन्हा ने बताया कि पारस विद्या योजना के माध्यम से मधुबन सहित आसपास क्षेत्र के 32 विद्यालयों में 41 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिससे कि पठन पाठन सुचारू रूप से संचालित रूप से होता रहे।