पीरटांड: आजसू पार्टी द्वारा मधुबन में प्रखण्ड के पंचायत प्रभारियों की हुई बैठक, सांसद प्रतिनिधि रहे मौजूद
आजसू पार्टी द्वारा शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड के सभी पंचायत प्रभारियों की आवश्यक बैठक मधुबन में आयोजित की गई।जिसमें सभी पंचायत प्रभारियों को ग्राम प्रभारी के साथ बुथ वाइज चुल्हा प्रमुख चयन करने का दायित्व सौंपा गया।10 परिवार के समुह में 1 महिला चुल्हा प्रमुख एवं 1 पुरुष चुल्हा प्रमुख का चयन किया जाएगा।अलग बैठक में एकल विद्यालय आचार्यों की बैठक हुई।