पीरटांड: पीरटांड़ बीडीओ सह सीओ ने बराकर नदी से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ा
पीरटांड़ बीडीओ सह सीओ मनोज मरांडी ने बराकर नदी से किए जा रहे अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध छापेमारी कर अवैध रूप से लोड बालू 1 ट्रैक्टर को पकड़ा। शनिवार को की गई छापेमारी से बालू माफियाओ में हड़कम्प मच गया।जिससे कई ट्रैक्टर चालक बालू लदे ट्रैक्टर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।लेकिन धनबाद का एक ट्रैक्टर पकड़ा गया।