इटारसी: इटारसी के केसला में अवैध कोयला भंडारण एवं मिट्टी उत्खनन पर प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम केसला में कोयले के अवैध भंडारण किए जाने की शिकायत पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम केसला स्थित निजी भूमि के आंशिक भाग पर 3.10 टन कोयले का अवैध भंडारण पाया गया। संबंधित कोयले को जप्त कर लिया गया है तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण नियम 2006 के तहत प्रकरण दर्ज ।