छतरपुर 🆕-- "सेफ क्लिक 2.0 अभियान" के तहत अभियान के प्रथम दिवस में छतरपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत छतरपुर जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अभियान का शुभारंभ कर जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किया गया।
इसी क्रम में अभियान के प्रथम दिवस में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी एवं मुख्यालय अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों तथा पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड छतरपुर परिसर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
साथ ही जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारी द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए।
अभियान के दौरान जन सामान्य को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
साथ ही सभी पुलिस थानों, चौकियों, पंचायत भवनों, अस्पतालों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं NCRP पोर्टल संबंधी बैनर लगाए गए, ताकि जन सामान्य को आवश्यक जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सके।
अभियान के संबंध में प्रेस वार्ता एवं मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से भी नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
#SafeClick #chhatarpur