पचरुखी: हरदिया मोड़ से पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ से बुधवार की देर रात दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में मैरवा थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी राकेश चौहान और रघुनाथपुर निवासी छिटनी डुमरी निवासी विवेक कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों शराबियों को गुरुवार को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया