पचरुखी: ट्रांसफॉर्मर का तेल चुराने चार चोरों को पचरुखी पुलिस ने भेजा सिवान जेल
ट्रांसफॉर्मर का तेल चुराने चार चोरों को पचरुखी थाना पुलिस ने गुरुवार को सिवान कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर चारों जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि बुधवार की अहले सुबह पचरुखी चीनी मिल कॉलोनी के समीप से ट्रांसफार्मर का तेल चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।