गाज़ीपुर: शौक नहीं, मजबूरी है, INC ज़रूरी है, नर्सिंग छात्रों ने कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर नारेबाजी की
गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महेगवां स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के बीएससी नर्सिंग फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने आज कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज ने INC (Indian Nursing Council) से अप्रूवल लिए बिना ही उनका एडमिशन कर लिया है । जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।