गाज़ीपुर: पुलिस की पिटाई से घायल बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती, मामले में एक दारोगा और एक महिला कांस्टेबल निलंबित
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गण्डपा गांव में पुलिस की अमानवीय पिटाई का मामला सामने आया है। गंडप्पा गांव के ही एक प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस पर एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप लगा है। पीड़िता गुनिया देवी को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें थाने के उपनिरीक्षक, एक महिला कांस्टेबल और एक पुरुष कॉन्स्टेबल ले आए थे।