गाज़ीपुर: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सपा पर हमला किया, कहा- भारत आत्मनिर्भरता के नए युग में विपक्ष आलोचना में व्यस्त
भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने आज गाजीपुर के बीजेपी कार्यालय छावनी लाइन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने का दावा किया।