गाज़ीपुर: गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने विपक्ष पर हमला बोला, कहा- बीजेपी PDA की चिंता करती है, बाकी परिवारवाद करते हैं
गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो प्राचीन मठों के दौरे के बाद सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इस बीच भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए यानी पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक केवल परिवारवाद और स्वार्थ की राजनीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।