गाज़ीपुर: जखनिया में चढ़ा सियासी पारा, संघ प्रमुख के बाद CM की एंट्री से हलचल तेज़, 2027 से पहले बीजेपी की नई रणनीति शुरू
गाजीपुर की सियासत इन दिनों मठों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत का आगमन और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जखनिया विधानसभा के दो प्राचीन मठों में हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ का दौरा, दोनों ही दौरों ने जखनिया की राजनीतिक बिसात को गर्म कर दिया है। दरअसल, बीजेपी जखनिया विधानसभा सीट कभी जीत नहीं सकी।