बंदगांव: डुमरडीहा में सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध व नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कराईकेला थाना क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में कराईकेला थाना पुलिस ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, बाइक पर हेलमेट पहनने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की।