बूंदी: जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय और तालेड़ा थाने का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | Oct 24, 2024 जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार रात्रि 9:30 बजे तालेड़ा थाने एवं पंचायत समिति कार्यालय तालेड़ा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाने में एवं पंचायत समिति में संधारित किए गए रजिस्टरों की बारीकी से जांच कर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से अधिकारियों से जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही आमजन को राहत देने की बात कही।