बूंदी: नमाना कस्बे में नवनिर्मित पंचायत भवन का वर्चुअल उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने किया
Bundi, Bundi | Oct 23, 2024 बूंदी जिले के नमाना कस्बे में बुधवार को दोपहर 2 बजे नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकसभा स्पीकर ओम बिरला व पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने वर्चुअल उद्घाटन किया। भाजपा नेता हरि सिंह ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सरपंच गंगाबाई मीना मौजूद रही। एक करोड़ 96 लख रुपए के लागत से निर्मित पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।