बीकानेर: पुलिस ट्रेनिंग में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ
बीकानेर। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कॉन्स्टेबल बेसिक प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत परेड समारोह गुरुवार को संस्थान के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस मौके पर आईजी ओमप्रकाश ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को इस दौरान सम्मानित किया गया।